छह बच्चों की मां और दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला एंजेलीना जोली ने इन चालीस सालों में काफी लंबा सफर तय किया है। अपने बीते हुए बुरे कल से लेकर हॉलीवुड की सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक सम्मानित अभिनेत्री, निर्देशक और मानवाधिकारों की वकालत करने वाली एंजेलीना, फैशन और ब्यूटी के दुनिया की नामचीन हस्ती हैं। एेसे में आज हम आपको इस खूबसूरत अदाकारा का ब्यूटी सीक्रेट बताने जा रहे हैं।