फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमाएं चुकंदर से बना ये 'फेस पैक', त्वचा होगी साफ और मिलेगा गुलाबी निखार

Mon, 23 Sep 2019 04:18 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से चेहरे की चमक चली जाती है। चेहरे और त्वचा से गंदगी को साफ करके वापस चमक लाने के लिए विशेषज्ञ घर का बना फेस पैक या पेस्ट रोजाना इस्तेमाल करने की सलाह भी देते हैं। तो आज हम आपको घर पर आसानी से तैयार हो जाने वाला चुकंदर के पेस्ट का इस्तेमाल बताएंगे। चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जिसमें पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन-ए, विटामिन-डी, सी, बी-6, आइरन, कोबालामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। सोचिए खाने के साथ-साथ त्वचा पर लगाने के कितने फायदे होंगे। 
विज्ञापन

रोजाना चुकंदर का फेसपैक इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपकी त्वचा पर गुलाबी ग्लो आता है बल्कि दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। इसके अलावा यह आपके चेहरे से डेड स्किन सेल्स भी हट जाते हैं। वैसे तो चुकंदर घिसकर आप इसका जूस चेहरे पर लगा सकती हैं वहीं चुकंदर का फेसपैक भी त्वचा पर कमाल का असर करता है। 
विज्ञापन

आधा कटा चुकंदर और गुलाब जल या थोड़ा पानी लें। सबको ब्लेंडर में मिक्स कर लें, इससे जो जूस निकले उसे बेसन, दही, या संतरे के पिसे हुए छिलके में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट तक चेहरे पर लगाने के बाद धो लें। इस फेसपैक को हफ्ते में दो से तीन बार लगाने से आपको फर्क जरूर नजर आएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें