फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहासे से चाहिए छुटकारा तो घर पर बनाएं टूथपेस्ट पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरे पर मुंहासे और दाग-धब्बों की बड़ी वजह हैं ब्लैक हेड्स। अगर चेहरे से इन ब्लैक हेड्स को दूर रखा जाए तो मुंहासों से छुटकारा संभव है।
विज्ञापन


ऐसे में अगर आप मुंहासे और ब्लैकहेड्स से छुटकारा चाहते हैं तो पार्लर में बजट ढीला करने के बजाय घर पर ही टूथपेस्ट का फेसपैक बनाएं।

टूथपेस्ट पैक में मिंट टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें मौजूद मिंट त्वचा के छिद्कों को खोलता है और बैक्टीरिया खत्म करता है। इससे ब्लैकहेड्स अपनेआप निकल जाते हैं और त्वचा बिल्कुल साफ हो जाती है।

टूथरेस्ट पैक बनाने के लिए आपके पास ये चीजें होनी चाहिए - मिंट टूथपेस्ट, नमक, एक कटोरी, एक चम्मच और कुछ बर्फ के टुकड़े।
विज्ञापन

टूथपेस्ट पैक का ऐसे करें इस्तेमाल

टूथपेस्ट पैक बनाने के लिए एक कटोरी में करीब दो चम्मच पेपरमिंट फ्लेवर का टूथपेस्ट डालें। इसमें एक चम्मच नमक मिलाएं।

अब टूथपेस्ट पैक को नाक, ठूड्डी और अधिक ब्लैकहेड्स वाले भाग पर लगाकर पांच मिनट तक सूखने दें। पांच मिनट बाद हाथ में थोड़ा सा पानी लेकर पैक लगे हिस्से पर गोलाकार मसाज करें।

कुछ मिनट मसाज करने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर कुछ मिनट तक उस जगह पर बर्फ से हल्की मसाज करें। फिर चेहरा साफ करके हल्का मॉस्चुराइजर त्वचा पर लगाएं।

ध्यान रखें - इस पैक के बाद कुछ समय तक नाक लाल लगती है लेकिन यह थोड़ी देर बाद अपनेआप ठीक हो जाती है। मिंट फ्लेवर का सफेज या जेल, कोई भी टूथपेस्ट ले सकते हबैं लेकिन आयुर्वेदिक टूथपेस्ट न लें क्योंकि इसमें मिंट के अलावा भी कई औषधियां होती हैं जिनका त्वचा से सीधा संपर्क नहीं कराना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें