मौसम कोई भी हो बालों से जुड़ी समस्या हमेशा बनी रहती है। बारिश के मौसम में बालों का झड़ना, गर्मी के मौसम में स्कैल्प का चिपचिपापन और ठंड के मौसम में डैंड्रफ, रूखे बाल। लेकिन इन सबसे बड़ी समस्या सिर में खुजली है, जिसकी वजह से स्कैल्प बेहद बेजान हो जाती है, ज्यादा से ज्यादा बाल टूटने लगते हैं। हालांकि बालों के पतला होने के पीछे आपकी हेयरस्टाइलिंग भी हो सकती है। जी हां, बालों को स्टाइल करने का तरीका भी बालों को पतला कर सकता है। जानें वो कौन सी स्टाइलिंग है जो आपके बालों को पतला कर रही है।