गर्मियों में अक्सर धूप में बाहर निकलने की वजह से त्वचा पर सनबर्न, जलन, रैशेज जैसी समस्याएं आम हैं। लेकिन धूप से आने के बाद अगर आप दिन के सिर्फ 25 मिनट अपने चेहरे को दें तो इस मौसम में धूप और गर्मी से त्वचा को इन सभी समस्याओं से बचाने में आसानी होगी।
तरीका बहुत ही आसान है। तीन स्टेप्स में आप त्वचा को तरोताजा कर सकते हैं - 2 मिनट त्वचा की क्लीनिंग, 3 मिनट की आइसिंग और 20 मिनट तक पैक।
स्टेप 1 - त्वचा की क्लींजिंग
धूप से आने के कुछ समय बाद आप चेहरा धोने के बाद ठंडे दूध को रुई में भिगोएं और उससे त्वचा साफ करें। इससे त्वचा के सभी पोर्स खुल जाते हैं और गंदगी निकल जाती है।
स्टेप 2 - त्वचा पर आइसिंग
अब कपड़े को ठंडे पानी में निचोड़कर चेहरा साफ करें और बर्फ से 3 मिनट तक चेहरे की मसाज करें। अगर बर्फ सीधे रखकर मसाज करने से दिक्कत हो गीले कपड़े को कुछ मिनट त्वचा पर छोड़ दें।
स्पेट 3- ठंडा-ठंडा फेसपैक
त्वचा को भीतर तक ठंडक पहुंचाने के लिए मिट पैक यानी पुदीने का पैक बनाएं। पुदीने के पत्ते पीसकर उसमें हल्दी और गुलाबजल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा धो लें।
सिर्फ तीन स्टेप्स में रोज 25 मिनट देंगे, तो त्वचा धूप से भी बचेगी और कॉस्मेटिक्स पर जेब भी ढीली नहीं करनी पड़ेगी।