फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए आजमाकर देखें ये आसान तरीके

Sat, 19 Jun 2021 09:01 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए बाहरी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। घर पर कुछ आसान तरीकों से ही आप इन्हें रोक सकती हैं और अपने बालों को चमकदार एवं स्वास्थ बना सकती हैं। 
विज्ञापन
hair massage - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो मुंहे बालों से कई महिलाएं परेशान रहती हैं क्योंकि यह बालों के विकास में बाधा पैदा करते हैं और उनकी गुणवत्ता को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि बालों का सही तरीके से ख्याल रखा जाए ताकि इनसे जल्द छुटकारा मिले और बालों का स्वास्थ्य बेहतर रहे। घर पर ही आप कुछ तरीकों को अपनाकर आसानी से अपने बालों को अच्छा रख सकती हैं। आइए जानते हैं किस तरह से दो मुंहे बालों की समस्या को दूर किया जा सकता है।  

गर्म तेल से मसाज

विज्ञापन

यदि आपके बाल बहुत रूखे लग रहे हैं तो उनकी गर्म तेल से चंपी करें। ऐसा करने से बालों में तो नमी आएगी ही साथ ही वे चमकदार भी दिखाए देंगे। गर्म तेल से चंपी करें और फिर थोड़ी देर के लिए बालों को तौलिए में लपेटकर रखें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में दो मुंहे बालों की समस्या खत्म हो जाएगी। 

केले का हेयर मास्क
बालों की अच्छी सेहत के लिए केला बहुत फायदेमंद साबित होता है। केले का मास्क बनाने के लिए एक पका हुआ केला लें और उसमें तीन से चार चम्मच नारियल का दूध मिला लें। अब इन्हें अच्छे से मिला लें और बालों पर लगाएं। एक घंटे बाद शैंपू से बाल धो लें। ऐसा करके आप अपने बालों को खराब होने से बचा सकते हैं। 

बालों को ट्रिम करना है जरूरी

विज्ञापन

दो मुंहे बालों को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि समय- समय पर बालों को ट्रिम किया जाए। हर छह महीने में बालों को ट्रिम करें। ऐसा करने से बाल अच्छे से विकसित होंगे और बार-बार दो मुंहे बालों की समस्या भी नहीं आएगी। आप बालों को खुला रख सकेंगे। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें