गर्मियों में तरबूज न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी करता है बल्कि आपके चेहरे को भी तरोताजा रखता है। खासतौर पर तेज धूप होने वाली टैनिंग, सनबर्न जैसी समस्याओं से बचाव के लिए आप इसे तरह-तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।
जानिए तरबूज से चेहरे की रौनक बरकरार रखने के आसान उपाय।
चेहरे से थकान हटाने के लिए
दिन भर धूप, धूल या प्रदूषण में रहने के बाद अगर आप चेहरा साफ करने के बाद तरबूज का पल्प चेहरे और गले पर लगाकर 5-10 मिनट छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें और हल्का मॉश्चयराइजर लगाएं। इससे चेहरे से थकान तो गायब होगी ही, आप ताजगी भी महसूस करेंगे।
चेहरे पर निखार के लिए
चेहरे की रंगत में निखार के लिए तरबूज के रस के साथ दही मिलाएं और चेहरे व गले पर फेसपैक की तरह 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। इससे त्वचा साफ होगी और रंगत निखरेगी।
झुर्रियां हटाने के लिए
तरबूज में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए इससे झुर्रियां भी आसानी से दूर होती हैं। तरबूज के रस को चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और पानी से चेहरा साफ करें।
करें चेहरे की स्क्रबिंग
तरबूज का प्राकृतिक स्क्रब की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। तरबूज के पल्प में थोड़ा बेसन मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट तक स्क्रब करें और पानी से धो लें।
टैनिंग हटाने के लिए
चेहरे या शरीर का जो हिस्सा टैन हो गया है उसे साफ करके उसपर तरबूज का रस रुई में डिप करके लगाएं और 15 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से धो लें।
इसी तरह खीरे और तरबूज को पीसकर पैक तैयार करें और चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर धो लें। इससे भी टैनिंग कम होती है।