फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर प्राकृतिक निखार लाने के लिए घर पर इस तरह तैयार करें फेस सीरम

Fri, 23 Apr 2021 10:12 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीरम को घर पर भी तैयार किया जा सकता है - फोटो : Social Media
विज्ञापन

चेहरे को चमकदार और त्वचा को जवां रखने में फेस सीरम बहुत लाभदायक है लेकिन कई सारे लोग फेस सीरम का उपयोग इसलिए भी नहीं कर पाते हैं क्योंकि यह बाजार में महंगे दाम में उपलब्ध होता है लेकिन सीरम को घर पर भी तैयार किया जा सकता है और इसे घर पर बेहद आसान तरीके से बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि घर पर किस तरह से फेस सीरम तैयार किया जा सकता है। 

सामग्री-

2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

2 बड़े चम्मच गुलाब जल

2 कैप्सूल विटामिन ई

बनाने का तरीका-

विज्ञापन

फेस सीरम को बनाने के लिए एक बाउल में एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अच्छे से मिलाएं। कोशिश करें कि ताजा एलोवेरा जेल लें। इसमें विटामिन ई के दो कैप्सूल मिला लीजिए। इसके बाद इस फेस सीरम को एक बोतल में सहेजकर रखें। 

इस तरह करें इस्तेमाल-
घर पर बनाए हुए इस फेस सीरम को आप दिन में दो बार चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे कोई भई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसलिए चेहरे को अच्छे से धोकर साफ करने के बाद आप इस सीरम को अच्छे से लगाएं। थोड़ी देर चेहरे की मसाज करें और 10 से 15 मिनट बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।  

इस तरह पहुंचाता है फायदा

विज्ञापन

गुलाब जल से त्वचा के मुहांसे दूर होते हैं, यह त्वचा के पीएच को सामान्य करता है। विटामिन- ई चेहरे को चमकदार बनाता है और एलोवेरा चेहरे से मृत त्वचा को हटाने में सहायता करता है। साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने में भी यह बहुत फायदेमंद है। 

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें