फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैटू बनवाते वक्त ध्यान रहे ये सावधानियां

Wed, 05 Dec 2012 05:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम कोई सा भी हो या उम्र कुछ भी हो, टैटू का क्रेज तो हमेशा बरकरार रहता है। चाहे पार्टी हो या फिर दोस्तों के साथ आउटिंग, फंकी लुक के लिए टैटू कई फैशनपरस्तों की पसंद है। लेकिन कई बार टैटू स्टाइल स्टेटमेंट बनने के बजाय रैशेज या किसी बीमारी की वजह हो जाता है या फिर बनवाने कुछ और जाते हैं और बन कुछ और ही जाता है। ऐसे में टैटू बनवाते वक्त इन सावधानियों को हमेशा बरतें।
विज्ञापन


अगर आपकी है खास पसंद
अगर आपको स्थायी रूप से कोई टैटू बनवाना है और इसके लिए आपने कोई खास सब्जेक्ट चुन लिया है, तो उसकी एक बड़ी पिक्चर ले जाएं क्योंकि वह टैटू हमेशा आपके शरीर पर रहेगा और उसे हटाना बहुत ही मुश्किल प्रक्रिया है।

इंक टेस्ट जरूर करवाएं
पहले त्वचा पर टैटू की इंक का टेस्ट करवाएं जिससे आपको पता पड़ जाए कि कहीं टैटू से आपकी त्वचा पर कोई एलर्जी तो नहीं होगी। कई बार लोग पैच टेस्ट को तवज्जो नहीं देते जिसकी कीमत उन्हें अपनी त्वचा पर हुई एलर्जी से चुकानी पड़ जाती है।
विज्ञापन


हाइजीन का रखें ध्यान
अच्छे और साफ-सुथरे पार्लर से ही टैटू बनवाएं और देख लें कि सुई डिस्पोजेबल है या नहीं। न सिर्फ सुई बल्कि इंक भी डिस्पोजेबल हो, यह पुख्ता कर लें। टैटू बनवाने के पहले उसकी पूरी प्रक्रिया का पता करें और एक्सपर्ट को कहें कि वह दस्ताने पहनकर ही टैटू बनाएं। हमेशा टैटू वाले हिस्से को साफ करके रखें जिससे वहां किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं हो सके।

टैटू बनवाने के बाद किसी भी प्रकार का संक्रमण या परेशानी लगे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। इसकी अनदेखी महंगी पड़ सकती है। इसके अलावा यह भी जान लें कि स्थायी टैटू के बाद करीब एक साल तक आप रक्तदान नहीं कर सकते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि आप हमेशा अनुभवी और प्रशिक्षित एक्सपर्ट से ही टैटू बनवाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें