फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सब्जी का छिलका कर देगा सफेद बाल काले, यकीन ना हो तो आज ही आजमाएं

Thu, 31 Oct 2019 02:49 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
HAIR STYLE - फोटो : pixa
बदलती लाइफ स्टाइल ने त्वचा और बाल संबंधी कई समस्याओं को पैदा किया है। आमतौर पर इन समस्याओं का  इलाज सभी शैम्पू से लेकर क्रीम और दूसरे कॉस्टेमिट में ढूंढते हैं। लेकिन बहुत पैसा खर्च करने के बाद भी ना तो रिजल्ट मिलता है और ना ही समाधान। विशेष रूप से बालों से संबंधित कई समस्याओं को लेकर कई लोग परेशान रहते हैं। इसमें भी बालों के सफेदपन से बहुत लोग परेशान रहते हैं। आइए आपको बताते हैं एक ऐसी सब्जी के बारे में जिसका छिलका आपके बालों की सफेदी को दूर कर सकत है साथ ही बालों की ग्रोथ करता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
potato - फोटो : अमर उजाला
यदि आप भी बालों की सफेदी की समस्या से जूझ रहे हैं तो  अब परेशान होना छोड़ दीजिए। शायद ही किसी को पता हो कि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इस सब्जी का छिलका असमय सफेद होने वाले आपके बालों को काला करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाता है। आगे की स्लाइड में जानिए कौन सी है वह सब्जी और कैसे होता है इसके छिलके का इस्तेमाल। 
विज्ञापन

3 of 6
Potato - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। यह नुस्खा कई सालों से आजमाया हुआ है। आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है।आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होने की वजह से बालों का गिरना भी कम होता है।  

4 of 6
potato peel
बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
black hair
लगाने का तरीका
इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाए तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज देने के साथ लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हेयर टिप्स - फोटो : SELF
इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि बालों की सफेदी की समस्या कई बार अंदरुनी शरीर की समस्या भी होती है। इनमें विटामिन और मिनरल्स की कमी भी जिम्मेदार होती है। बहरहाल, जहां तक घरेलू उपायों की बात है आलू का छिलका बालों के कालेपन के लिए एक शानदार घरेलू नुस्खा है। 

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें