गर्मी के मौसम में हम धूप में जाने से परहेज करते हैं, लेकिन हमें काम की वजह से बाहर निकलना ही पड़ता है। बाहर तेज धूप हमारी स्किन को डल और बेजान बना देती है। चेहरे पर दाग धब्बे हो जाते हैं और स्किन भी काली पड़ जाती है। ऐसे में गर्मियों में आने वाला खरबूजा आपकी मदद कर सकता है। इसका इस्तेमाल चेहरे पर रौनक बढ़ाएगा और त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा। इस फेस मास्क को घर पर आप बड़ी ही आसानी से बना सकते है।