हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है और इसके लिए वो बहुत सारा मेकअप लगाने से भी गुरेज नही करती। मेकअप लगाने से चेहरा खूबसूरत तो दिखता है लेकिन जब उसको छुड़ाने की बारी आती है तो इसके लिए हम केमिकल युक्त मेकअप रिमूवर का यूज करते है। इन प्रोडक्ट में केमिकल होने की वजह से कई बार चेहरे पर दाने और कील मुंहासे हो जाते हैं। इनसे बचने के लिए आप घर में रखी चीजों जैसे ऑलिव ऑयल, कच्चा दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं।