भविष्य में बनने वाली झुर्रियों को रोक भी नहीं सकता, लेकिन त्वचा को हाइड्रेट कर चेहरे को कोमल बनाता है, जिससे महीन रेखाएं दिखना बंद हो जाती हैं। यह हीलिंग पॉवर बढ़ाता है। मॉइश्चराइजर के इस्तेमाल से झुर्रियां कुछ समय बाद आएंगी, लेकिन आएंगी जरूर। शारीरिक कमजोरी, तनाव, धूल, धुआं, धूम्रपान, नशा, तेज धूप से झुर्रियों में वृद्धि होती है। खूब पानी पीकर, हेल्दी डाइट व मॉइश्चर से आप झुर्रियां आने के समय को आगे बढ़ा सकते हैं।