वोअल एक्सरसाइज करना सबसे बेहतर तरीका है
- फोटो : social media
डबल चीन के एक्सरसाइज के लिए वोअल एक्सरसाइज करना सबसे बेहतर तरीका है। जब आप इस एक्सरसाइज को करने जाते हैं उस वक्त आप अपने स्वर से ए, ई, आई, ओ, यू का उच्चारण करें। ऐसा करने से आपका फैट कम होगा। इससे मांसपेशियों को राहत मिलती है और ठोड़ी की लटकी हुई स्किन टाइट होती है।
जिराफ स्टाइल एक्सरसाइज
कहते हैं आप इस एक्सरसाइज को नियमित रूप से करेंगी तो आपको तुरंत राहत मिलेगा। इसके लिए आप सबसे पहले अपने पीठ और रीढ़ की हड्डी को सीधा करके बैठें फिर इसे धीरे-धीरे पीछे की तरफ लेकर जाएं। अपने हाथ को कलर बोन पर रख लें फिर पाउट बनाते हुए इसे दोबारा करें।
इसके अलावा आप अपनी रेगुलर एक्सरसाइज करना न भूलें। डाइट में ज्यादा तला भुना न खाएं और नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करें। ऐसा करने से आपका खुद को फिट रख सकते हैं।