ऑलिव ऑयल और दही को मिलकर आप अपने बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं
- फोटो : file photo
दही हमारे बालों के लिए बहुत लाभदायक है इसमें एंटी फंगल गुण मौजूद रहते हैं जो हमारे बालों को डैंड्रफ से छुटकारा दिलाते हैं और स्कैल्प को स्वस्थ रखते हैं। तो आइए जानते हैं दही के इस्तेमाल से आप अपने बालों को कैसे बेहतर बना सकते हैं।
ऑलिव ऑयल और दही
ऑलिव ऑयल और दही को मिलकर आप अपने बालों के लिए पेस्ट तैयार कर सकते हैं और बालों को टूटने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
सामग्री
1 चम्मच ऑलिव ऑयल
1 कप दही
1चम्मच नींबू का रस
2 कप पानी
बनाने की विधी
सबसे पहले दो कप पानी में एक नींबू का रस मिलाकर अलग रख दें। अब आप दही और ऑलिव ऑयल को एक साथ मिक्स कर लें। ऑलिव ऑयल और दही के मास्क को तकरीबन 45 मिनट तक बालों में लगाकर छोड़ दें फिर ठंडे पानी से बालों को धोकर शैम्पू कर लें।