फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ मिनटों में त्वचा पर निखार चाहिए तो काम के हैं ये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
चेहरे पर झटपट ग्लो चाहिए या त्वचा में कसाव, फेशियल के बजाय महिलाएं इन दिनों नॉन-सर्जिकल थेरेपी का इस्तेमाल करने लगी हैं। कम समय में बेहतर इफेक्ट देने वाले ये ट्रीटमेंट, त्वचा को सुंदर ही नहीं बनाते, बल्कि त्वचा को अंदर से पोषित भी करते हैं।
विज्ञापन


यलो कॉकटेलः चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इसमें एक खास तरह की जेल को चेहरे पर लगाकर 20-25 मिनट तक मसाज दी जाती है। एक-एक महीने के अंतराल पर इसकी तीन सिटिंग्स दी जाती है। 35-45 की उम्र की महिलाएं इस ट्रीटमेंट का लाभ त्वचा की रंगत निखारने के लिए ले सकती हैं। 

मियामी पील्सः मुंहासे और पिग्मेंटेशन के लिए इसका इस्तेमाल होता है। इसमें पील्स को कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाते हैं। फिर दस मिनट बाद इसे हटा दिया जाता है। इसकी भी छह सिटिंग लेनी होती है। अगर आपकी उम्र 20 से ज्यादा है, तो आप इसका लाभ ले सकती हैं।
विज्ञापन


इंस्टा फ्लैश ट्रीटमेंटः यह उन लोगों के लिए है, जिन्हें तुरंत ग्लो और फेयरनेस की आवश्यकता होती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट एक्सट्रैक्ट का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे त्वचा अंदर से स्वस्थ होती है। इस प्रक्रिया में 10 मिनट का समय लगता है। इस ट्रीटमेंट को किसी भी उम्र का व्यक्ति ले सकता है।
विज्ञापन

वियोरा रिएक्‍शन

वियोरा रिएक्‍शन का यूज दो चीजों के लिए होता है। पहला रि-लिफ्टिंग और दूसरा रि-फिटिंग। रिलिफ्टिंग फेस के लिए होता है, जिसमें स्किन टाइटनिंग, डबल चीन हटाने और फेस का फैट हटाने के लिए किया जाता है।

रि-फिटिंग का यूज पूरी बॉडी के लिए होता है जैसे, टमी, थाई, आर्म्स से फैट हटाना। पूरी प्रक्रिया के लिए वियोरा रिएक्‍शन मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें जेल लगाकर आंखों के आसपास, ललाट या चेहरे के नीचे वाले भाग पर एप्लाई किया जाता है।

ये चेहरे के कोलेजन को ब्रेक कर देता है, जिससे स्किन को एक नया टेक्सचर मिलता है और त्वचा में कसाव आता है। 35 की उम्र के बाद यह ट्रीटमेंट आप ले सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें