फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर पार्क से लौटकर हो गया है सनटैन तो ये टिप्स देंगे राहत

Mon, 12 Jun 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
water park
गर्मियों में खुद को चिल करने के लिए वाटर पार्क का चुनाव आपको उस वक्त गलत लगा होगा जब घर लौटकर आपने देखा कि आपके हाथ और चेहरा बिल्कुल काले पड़ गए हैं। जी हां ये सब सनटैन की मेहरबानी है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं जो सनटैन से परेशान हैं तो परेशान मत होइए ये आसान से टिप्स अपनाकर आप फिर से शाइन कर सकते हैं।

आगे की स्लाइड्स में जानें क्या हैं वो खास टिप्स।  
विज्ञापन

2 of 5
नींबू
नींबू नींबू के रस में विटामिन सी पाया जाता है। जो की एक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में काम करता है। जो कि आपकी बॉडी पर सनटैन के असर को कम करने में मदद करता है। हालांकि नींबू की अम्लीय प्रकृति की वजह से आपकी त्वचा जल भी सकती है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी के साथ करें। 
विज्ञापन

3 of 5
sweet potato
आलू का रस  यदि आपकी स्किन बेहद सेंसिटिव है तो आलू का रस आपके लिए बेहद लाभकारी है। इसमें मौजूद विटामिन सी और बी 6 आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। आपको सनटैन से छुटकारा पाने के लिए बस आलू को छीलकर उसका रस लगाना है। 

4 of 5
sdf - फोटो : Getty Images
पसीना बहाएं सनटैन के असर को कम करने के लिए आपको जिम या एक्सरसाइज करके खूब पसीना बहाना चाहिए। पसीना आपके शरीर से सभी विषैले तत्वों को बाहर निकालकर चेहरे की डेड स्किन से भी आपको छुटकारा दिलाता है। जिसकी वजह से आपकी त्वचा एक बार फिर से सांस ले पाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमी बनाएं रखें
नमी बनाएं रखें
ज्यादातर लोग अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करना भूल जाते हैं। स्किन को मॉइस्चराइज करने से आपकी स्किन से डेड स्किन दूर होती है और त्वचा खिली खिली लगती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें