अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती खराब करने वाले बिन बुलाये मेहमान मस्सों से परेशान है तो इनके दुश्मन केले से मदद ले लीजिए। केले का ये उपाय मस्सों को दूर कर आपके प्राकृतिक सौंदर्य को बनाए रखने में आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते हैं मस्सों को दूर भगाने के लिए कैसे केले का इस्तेमाल किया जा सकता है।
पढ़ें- आयरन की कमी से कैसे पड़ेगा आपकी खूबसूरती पर असर, पढ़ें ये खबर
विज्ञापन
2 of 3
मस्से होने का मुख्या कारण ह्युमन पैपिल्लोमा वाइरस होता है जो आमतौर पर पिगमेंट कोशिकाओं का एक समूह होता है। मस्से अक्सर देखने में काले-भूरे रंग के होते हैं। जिनका इलाज समय पर न होने पर ये कैंसर जैसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकते हैं। हालांकि आयुर्वेद की मदद से इनका इलाज किया जा सकता है।
केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो मस्सों को दूर करने में मदद करते हैं। मस्सों को दूर करने के लिए केले के छिलके को मस्सों के उपर रातभर लगा रहने दें। ऐसा करने से एक रात में ही आप मस्सों की परेशानी से निजात पा सकते हैं।