फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हटाएं डार्क सर्कल

Fri, 21 Dec 2012 05:57 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों के नीचे कालापन यानी डार्क सर्कल की वजह से चेहरे का ग्लो पता ही नहीं पड़ता। लेकिन अगर अपनी त्वचा और डाइट का खास ध्यान रखें तो इसपर न सिर्फ नियंत्रण किया जा सकता है बल्कि इससे पूरी तरह छुटकारा पाना भी मुश्किल नहीं है। तो अगर आप भी डार्क सर्कल से छुटकारे की ख्वाहिश में हैं तो ये उपाय जरूर अपनाएं।
विज्ञापन


डाइट पर दे ध्यान
चेहरे पर डार्क सर्कल कई बार त्वचा की समस्या न होकर कमजोरी की भी निशानी होती है। ऐसे में डाइट पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी है। ऐसे में विटामिन ए और विटामिन सी वाले फल व सब्जियों का भरपूर सेवन करें। हरी सब्जियां व साग, गाजर, टमाटर, संतरा, सेब, पपीता आदि को रोजाना डाइट में लें। जंक फूड कम से कम खाएं और ढेर सारा पानी पीएं जिससे शरीर के टॉक्सिन्स निकल जाएं।

बादाम का तेल
डार्क सर्कल से छुटकारे के लिए बादाम के तेल बहुत फायदेमंद है। बादाम के तेल को आंखों के आस-पास लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें। फिर उंगलियों से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें।
विज्ञापन


चाय का पानी
चायपत्ती को पानी के साथ उबाल लें और फिर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। इसके बाद रुई के फाहे को उसमें भिगोकर आंखों के नीचे और आस-पास लगाएं। थोड़ी देर बाद पानी से चेहरा साफ कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने से चेहरे के डार्क सर्कल तेजी से कम हो जाएंगे।

आलू की स्लाइस
रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें और आंखों पर ठंडे पानी के छींटें मारें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट रखें। इसके बाद चेहरा साफ कर लें। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें