अक्सर किसी खास मौके के लिए जब हम तैयारी करते हैं तो लुक बदलने के लिए हम कई बार अपनी हेयरस्टाइल को बदलते हैं। ऐसे में अगर आपका हेयर कट ही बिगड़ जाए तो? घबराइए नहीं, तो भी कोई बड़ी मुसीबत नहीं है, बिगड़े हेयर कट को भी आप इस तरह संभाल सकती हैं कि वह आपकी स्टाइल का ही एक हिस्सा लगे।
- अगर ट्रिमिंग के बजाय बाल ज्यादा छोटे हो गए हैं तो रंग-बिरंगे पिन व कल्चर लगाकर बालों को चिक लुक दे सकती हैं। वेस्टर्न वीयर पर कंट्रास्ट कलर के पिन व क्लचर काफी जचेंगे।
- बाल बहुत ही ज्यादा छोटे हो गए हैं तो इन्हें शॉर्ट मशरूम कट दे दें। चेंज के लिए छोटी किल्प्स लगा सकते हैं।
- बाल अगर छोटे हो गए तो अच्छी बात यह है कि इन पर आप कई तरह के प्रयोग कर सकेंगी। आप चाहें तो बालों को पोनी में छिपाने के बजाय कर्ल या स्ट्रेल लुक देकर बालों को खुला छोड़ सकती हैं।
- बालों पर टेक्सचराइजिंग क्रीम का उपयोग करें। इससे बालों को मनमुताबिक लुक देना ज्यादा आसान होगा।
- अगर किसी खास मौके पर आप बालों के साथ कुछ करना ही चाहती हैं तो आजकल बाजार में कई प्रकार के हेयर एक्सटेंशन (विग्स) उपलब्ध हैं। आप चाहें तो खास मौके पर इनके इस्तेमाल से अपना लुक भी अलग कर सकती हैं और को नई स्टाइल भी बालों को दे सकती हैं।