फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉडी पॉलिशिंग से पाएं शादी के दिन दमकती त्वचा

Sat, 17 Nov 2012 04:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के दिन सबसे खास दिखना भला कौन सी दुल्हन का सपना नहीं होगा। ऐसे में न सिर्फ चेहरे बल्कि पूरी बॉडी का ग्लो बरकरार रहे यह बहुत जरूरी है।
विज्ञापन


आजकल इसके लिए बॉडी पॉलिशिंग काफी चलन में है जो आसान प्रक्रिया तो है ही, साथ ही शरीर को इंस्टैंट ग्लो मिलता है। इससे मृत कोशिकाएं हटती हैं और त्वचा में निखार आता है। इसके अलावा बॉडी पालिशिंग के जरिए शरीर को पूरी तरह से आराम पहुंचाया जाता है।

तो अगर आप भी इस ब्राइडल सीजन में बॉडी पॉलिशिंग से दमकना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से दी गई जानकारी के आधार पर बॉडी पॉलिशिंग की सही प्रक्रिया के बारे में जानें।
विज्ञापन


कैसे होती है बॉडी पॉलिशिंग
सबसे पहले शरीर पर स्क्रब किया जाता है। स्क्रब को दस मिनट तक पूरे शरीर पर लगाया जाता है और फिर सूखने के बाद गीले व हल्के हाथों से रगड़ा जाता है। स्क्रबिंग की मदद से बाडी की डेड स्किन निकल जाती है और साथ ही साथ टैनिंग भी रिमूव होती है।
विज्ञापन


इसके बाद बॉडी को वॉश करके उस पर स्किन ग्लो पैक लगाते हैं और सूख जाने के बाद इसे वॉश करके हटाया जाता है। तत्पश्चात बॉडी शाइनर लगाकर त्वचा की पांच से दस मिनट तक मसाज की जाती है।

बॉडी पॉलिशिंग के फायदे
- बॉडी पालिशिंग द्वारा त्वचा की मृत कोशिकाएं हटती हैं साथ ही टैनिंग भी रिमूव होती है जिससे त्वचा में कोमलता व निखार आता है।
- मसाज से स्ट्रेस फ्री फील करते हैं व बॉडी को रिलैक्स मिलता है।
- पूरी बॉडी की रंगत एक जैसी हो जाती है।
- त्वचा चमकने लगती है।
- यह पूरी तरह से एक प्राकृतिक उपचार है इसलिए शरीर पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें