सर्दियों में त्वचा की प्राकृतिक नमीं गुम हो जाती है। ऐसे में रूखेपन से त्वचा पर रैशेज, खुजली, धब्बे और क्रैक जैसी समस्याएं आम हैं।
सर्दियों में त्वचा की नमीं बरकरार रखने और एलर्जी से बचाने के लिए अगर क्रीम से आपका काम नहीं बन पा रहा है तो शहद और ग्लीसरिन से बने इस घरेलू नुस्खे से आपको मदद मिल सकती है।
शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और ग्लीसनरिन में मौजूद नमीं त्वचा को समय से पहले झुर्रियों से भी बचाए रखती है।
एक कटोरे में ग्लीसरिन और शहद को मिलाकर रख लें। इन्हें रूखी त्वचा पर लगाकर कम से कम 20 मिनट तक छोड़ें। इसके बाद ठंडे पानी से इन्हें साफ करें। रात में सोने से पहले इसे लगाने से सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान नहीं होती है।