फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोजे उतारते ही बदबू करते हैं पैर तो अपनाएं ये 5 उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस और गर्मी के इस मौसम में अगर जूता-मोजा उतारते ही आपके पैरों की दुर्गंध आपको सबके बीच शर्मिंदा करती है तो इससे छुटकारा आप जरूर चाहेंगे।
विज्ञापन


जानिए ऐसे 5 घरेलू उपाय, जिनकी मदद से आप पैरों से आनी वाली पसीने की दुर्गंध से छुटकारा पा सकते है।

Trending Videos

नमक वाला पानी

बाहर से आने के बाद गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उसमें 15 से 20 मिनट तक रोज पैर सेंकें। इससे न सिर्फ पैरों से दुर्गंध गायब होती है बल्कि उनकी नमी भी बनी रहती है और एड़ियां नहीं फटतीं।

विनेगर वाला पानी

विनेगर यानी सिरके को पानी में मिलाकर एक हफ्ते तक रोज 30 मिनट पैरों को सेंक दें। इससे न केवल पसीने की बदबू दूर होगी बल्कि पैरों का बैक्टीरियाई संक्रमण से भी बचाव होगा।

चाय का पानी

चाय में मिलने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स संक्रमण से बचाते हैं और बैक्टीरिया मारते हैं जिससे पैरों से दुर्गंध नहीं आती। एक ग्लास पानी में दो टी बैग डालें, 15 मिनट उबालने के बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को टब में पानी डालकर उसमें मिलाएं और 30 मिनट तक पैर भिगोएं।

मोजे का कपड़ा भी रखता है मायने

नायलॉन और कॉटन के मोजे इस मामले में अच्छा विकल्प हैं क्योंकि ये पसीने को सोखने में मदद करते हैं जिससे पैरों से दुर्गंध नहीं आती है।

विज्ञापन

पाउडर किस लिए है

टाइम बिल्कुल नहीं है तो रोज नहाने के बाद पैरों पर भी पाउडर लगाएं जिससे नमीं की वजह से पैरों से दुर्गंध न आ सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें