फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मियों में होने वाली इन 5 स्किन प्रॉब्लम्स से पाएँ छुटकारा

Sat, 16 Mar 2013 10:39 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों की दस्तक अब मौसम के मिजाज में साफ सुनाई दे रहे है। ऐसे में त्वचा को गर्मियों में आमतौर पर होने वाली पांच प्रॉब्लम्स - टैनिंग, सनबर्न, पिंपल्स, रैशेज और पसीने की दुर्गंध आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। जानिए, गर्मियों के इन पांच समस्याओं से निजात पाने के कारगर उपाय।
विज्ञापन


रैशेज
गर्मियों में तेज धूप से अक्सर त्वचा पर एलर्जी या रैशेज हो ही जाते हैं। इनसे छुटकारे के लिए आप रैशेज पर एलोवेरा जेल लगाएं जिससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और रैशेज जल्दी दूर होंगे। नहाने के पानी में चुटकी भर बेकिंग सोडा मिलाकर नहाने से भी गर्मियों में त्वचा पर एलर्जी नहीं होती है।

पिंपल्स
पिंपल्स यानी मुंहासे से बचाव के लिए एक चम्मच नींबू के रस को मूंगफली के तेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। या फिर पुदीने के रस को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें और आधे घंटे बाद चेहरा धोएं। मेथी के पत्तों को पीसकर उसका पेस्ट मुंहासों पर पैक की तरह लगाने से आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन


सनबर्न
सनबर्न वाली त्वचा पर ठंडे पानी में भिगोए कपड़े या बर्फ से सेंक करें, इससे जल्द राहत मिलती है। चाहें तो त्वचा पर एलोवेरा का जेल लगा सकते हैं। आलू को मिक्सर में पीसकर उसका रस निकाल लें और रुई से सनबर्न वाली त्वचा पर लगाएं, इससे तेजी से सनबर्न ठीक होता है।

पसीने की दुर्गंध
गर्मियों में पसीने का दुर्गंध की परेशानी न हो इसके लिए दिन में खूब पानी पिएं। नहाने के पानी में एक चम्मच व्हाइट वेनेगर मिलाकर नहाने से भी पसीने से दुर्गंध नहीं आती। नहाने के पानी में गुलाबजल डालकर नहाने से भी पसीने से कम दुर्गंध आती है।

टैनिंग
धूप से त्वचा टैन न हो इसके लिए नींबू का रस, गुलाबजल और खीरे का रस मिलाकर त्वचा पर लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से साफ कर लें। एक चम्मच शहद में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर लगाने से भी टैनिंग कम होती है। बेसन में नींबू का रस व दही मिलाकर लगाने से भी टैनिंग से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें