फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूखी त्वचा से परेशान हैं तो त्वचा में जान डालेंगे ये उपाय

Tue, 10 Dec 2013 01:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड के मौसम में अगर कोई दिक्कत सबसे ज्यादा सताती है तो वह है रूखी त्वचा की समस्या। रूखी त्वचा पर बार-बार कोल्ड क्रीम लगाने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल रहा है तो इन आयुर्वेदिक उपायों को ट्राइ करने से न हिचकिचाएं।
विज्ञापन


ठंड में होंठ फटने से परेशान हैं तो घर में ही मिलेंगे ये उपाय

कैमोमाइल ऑयल
कैमोमाइल यानी बबूने के फूल का तेल त्वचा की नमी बरकरार रखने में काफी मददगार है। यह किसी भी हर्बल स्टोर पर आपको आसानी से मिल सकता है। नहाने के पानी में कुछ बूंद कैमोमाइल ऑयल मिलाएं।

त्वचा और बालों के लिए मुल्तानी मिट्टी के ये फायदे जानते हैं आप?

पपीता
पपीता में विटामिन ए की अधिकता है जो त्वचा को रूखा नहीं होने देता है। पके पपीते के गूदे को स्क्रब की तरह त्वचा पर मलें फिर गुनगुने पानी से त्वचा साफ करें।
विज्ञापन


एलोवेरा
एलोवेरा न सिर्फ त्वचा को मॉश्चुराइज करता है बल्कि साफ भी रखता है। सिके जेल से चेहरे की हल्की मसाज करें और फिर दस मिनट तक छोड़ दें और गुनगुने पानी से साफ करें।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें