फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालों से डैंड्रफ हटाने में कारगर हैं ये उपाय

Fri, 25 Jan 2013 10:20 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बालों में डैंड्रफ से क्या आप अक्सर परेशान रहते हैं? कितना कुछ ट्राइ करते हैं, अच्छे से अच्छा शैंपू, हेयर ऑयल, कंडिशनर और न जाने क्या-क्या पर एंटी डैंड्रफ उत्पादों पर इतना खर्च करने के बाद भी बार-बार सिर में डैंड्रफ हो ही जाती है। ऐसे में डैंड्रफ से छुटकारे के लिए आप कुछ प्राकृतिक उपायों को अपना सकते हैं जिससे बालों से डैंड्रफ तो जाएगी ही, एंटीडैंड्रफ उत्पादों पर फिजूल में खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी और बाल भी दमकेंगे।
विज्ञापन


नींबू का रस
बालों से डैंड्रफ दूर करने के लिए नींबू का रस बहुत फायदेमंद है। एक से दो चम्मच नींबू के रस को पानी में मिलाकर शैंपू के बाद बालों में लगाएं। हल्की मसाज करके कुछ देर के लिए छोड़ दें और फिर पानी से धो लें। हफ्ते में तीन बार नींबू लगाने से डैंड्रफ दूर करने में आपको बहुत मदद मिलेगी।

काली मिर्च और नारियल तेल
नारियल तेल में थोड़ी सी काली मिर्च मिलाकर गर्म करें। तेल जब उबलना शुरू करे तो उसे आंच से हटा लें और बोतल में बंद करके रखें। रोज सोने से पहले सिर पर काली मिर्च वाले नारियल तेल की मसाज करें और अगले दिन शैंपू करें।
विज्ञापन


एलोवेरा
एलोवेरा न सिर्फ बालों के लिए बेहतरीन कंडिशनर है बल्कि बालों से डैंड्रफ दूर करने में भी फायदेमंद है। एलोवेरा के पत्तों से उसका जेल निकालकर सिर की त्वचा पर इसमी मसाज करें। कुछ घंटों बाद इसे शैंपू से धो लें।

मेथीदाने का पेस्ट
मेथीदाने को पीस लें और पानी में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। रोज सिर पर इसकी मसाज करें और फिर एक घंटे के बाद शैंपू करें। इससे डैंड्रफ भी दूर होगी और बाल झड़ेंगे भी नहीं।
विज्ञापन


चुकंदर और हिना
चुकंदर को पीसकर हिना में मिलाएं और इसे सिप पर लगाएं। इससे भी डैंड्रफ खत्म हो जाती है।

दही, नींबू और आंवला
तीन से चार दिन तक फ्रिज में रखी दही लें और इसमें चार बूंद नींबू का रस व आंवला पाउडर मिलाएं और सिर में लगाकर कुछ देर छोड़ दें। फिर शैंपू कर लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें