फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाइल स्टेटमेंटः स्टाइल और कॉन्फिडेंस यानी चित्रांगदा सिंह

Thu, 24 Jan 2013 11:18 AM IST
प्रियंका पांडेय पाडलीकर
विज्ञापन
विज्ञापन
'ब्यूटी विद ब्रेन' यानी खूबसूरती और आत्मविश्वास। असली खूबसूरती वही है जो आत्मविश्वास से सराबोर हो और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह से बेहतर फिलहाल 'ब्यूटी विद ब्रेन' का उदाहरण भला कौन होगा। चित्रांगदा जितनी खूबसूरत हैं, उतनी ही स्टाइलिश भी और जितनी स्टाइलिश हैं उतनी ही कॉन्फिडेंट भी। उनका यही आत्मविश्वास पर्दे पर उनके किरदार में और पर्दे के पीछे उनकी ड्रेसिंग में अक्सर झलकता है। तो चलिए, इस सप्ताह चित्रांगदा के स्टाइल स्टेटमेंट पर गौर करें।
विज्ञापन



फैशन डिजाइनर गौतम गुप्ता चित्रांगदा की ड्रेसिंग स्टाइल के बड़े प्रशंसक हैं। वह बताते हैं, 'वह अपनी हर ड्रेस को बेहद ग्रेस और आत्मविश्वास के साथ कैरी करती हैं। वह उन कुछेक सेलिब्रिटीज में से एक हैं जो इंडियन और वेस्टर्न, दोनों तरह की पोशाकों में अपना बेस्ट लुक देती हैं। उनको किसी भी एफर्ट की जरूरत नहीं है और न ही वह कोई एक्स्ट्रा एफर्ट करती हैं। वह किसी भी ड्रिजाइनर की पसंदीदा स्टाइल आइकन होंगी।'

अगर आप भी चित्रांगदा की ग्रेसफुल स्टाइल की प्रशंसक हैं और वैसा ही लुक किसी खास अवसर के लिए चाहती हैं तो अपने मेकअप में इन बातों पर जरूर ध्यान दें।

मेकअप बेसः अपनी डस्की स्किन का ध्यान रखते हुए चित्रांगदा अक्सर गोल्डन, कॉपर या मिनिरल बेस के मेकअप में नजर आती हैं और सबसे ज्यादा ग्लैमरस भी वे इसी तरह के बेस मेकअप में लगती हैं। आप मिनिरल बेस फाउंडेशन या गोल्डन शिमर बेस फाउंडेशन लगाएं और हल्का कॉम्पैक्ट यूज करें।
विज्ञापन


आंखों का मेकअपः आंखों के मेकअप पर खास ध्यान दें। शिमर बेस आइ शैडो लगाएं। ग्रीन, कॉपर, पिंक जैसे शेड्स को गोल्डन के साथ मिलाकर भी ट्राइ कर सकती हैं। ब्लैक काजल या लाइनर से आंखों को ऊपर व नीचे लाइन करें। मस्कारे से पलकों को हल्का रोल कर लें।

लिप ग्लॉसः मेकअप में शिमर का इस्तेमाल अधिक होने की वजह से होठों पर लिपस्टिक या डार्क शेड के ग्लॉस के बजाय हल्के या न्यूड शेड के ग्लॉस का इस्तेमाल करें जिससे बैलेंस बना रहे।

हेयरस्टाइलः मीडियम लंबाई वाले बालों पर चित्रांगदा का यह लुक बेस्ट लगेगा। बाल अगर आपके लेयर्स या फेदर्स कट में हैं तो उन्हें साइड मांग से खुला रखें। साइड पोनी या कर्ल के साथ गुंथी चोटी भी वापस ट्रेंड में है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें