फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्लिम लुक के लिए आजमाएं ये हेयरस्टाइल्स

Thu, 11 Oct 2012 01:39 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आपको पता है कि आपके हेयर स्टाइल से आपका लुक स्लिम या हेवी दिख सकता है? वैसे तो हेयरकट हमेशा चेहरे के आकार और पर्सेनालिटी के हिसाब से ही परफेक्ट दिखते हैं लेकिन कई बार आप अपने हेयरकट से स्लिम या हेल्दी भी लग सकते हैं। तो अगर आप भी अपनी हेवी पर्सेनालिटी को स्लिम लुक देना चाहते हैं और छरहरा दिखने की चाह में हैं तो इन हेयर स्टाइल्स को जरूर ट्राइ करें।
विज्ञापन


लेयर्स स्टाइल
लेयर्स हेयरकट को बैंग्स भी कहते हैं। यह लंबे और छोटे हर तरह के बालों पर सूट करता है और आपको स्लिम लुक देता है। इसके अलावा, इससे चेहरे का फैट्स कुछ हद तक कम प्रतीत होता है। आप अपने बालों की लंबाई के आधार पर इसे मनचाहा वॉल्यूम दे सकती हैं जिससे आपका लुक स्लिम और हॉट तो दिखेगा ही, साथ ही आपके बाल अधिक घने दिखेंगे।

चाइनीज स्टाइल
चाइनीज स्टाइल इन दिनों वापस प्रचलन में है जिसमें माथे पर बालों को छोटा रखा जाता है और पीछे से बालों को लंबा या छोटा लुक देते हैं। इस हेयरस्टाइल में भी आपका लुक स्लिम दिखेगा। आप चाहें तो सामने के बालों को साइड लुक भी दे सकती हैं। यह हेयरस्टाइल कालेज गोवर्स और टीनेजर्स के लिए स्लिम दिखने का परफेक्ट स्टाइल है।
विज्ञापन


बॉब हेयरकट
बॉब कट की सबसे बड़ी खासियत है कि यह हमेशा चलन में रहता ही है। गालों की लेंथ तक अगर इस हेयरकट को रखें तो यह भी आपको बिल्कुल स्मिल लुक देगा। खासतौर पर मोटापे की वजह से डबल चिन के लुक को छिपाने में यह काफी हद तक कामयाब है।

फ्रेंच हेयरकट
फ्रेंच हेयरकट इन दिनों काफी चलन में है। इसमें माथे पर बालों को छोटा रखते हैं और इन्हें साइड में सेट करते हैं। यह न सिर्फ आपको स्लिम लुक देगा बल्कि यह बहुत स्टाइलिश भी दिखेगा।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें