फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाढ़ी में आकर्षक लगना चाहते हैं तो अपनाएं ये उपाय

विज्ञापन
विज्ञापन
माचो लुक की चाहत में अगर अपने लुक के साथ बदलाव करना चाहते हैं तो यकीनन दाढ़ी रखना अच्छा विकल्प है। दाढ़ी रखने का मतलब शेविंग छोड़ देना ही नहीं है, इसके लिए कुछ खास बातों का ख्याल जरूर है।
विज्ञापन


चेहरे के हिसाब से दाढ़ी रखना चाहते हैं तो ये उपाय आपके लुक को अधिक आकर्षक बनाने में मददगार हैं।

6 से 8 हफ्ते रखें सब्र

ट्रिम दाढ़ी हो या फ्रेंच कट, कोई भी शेप देने से पहले जरूरी है कि दाढ़ी के बालों की लंबाई अच्छी हो। इससे आप जो भी स्टाइल अपनाएंगे वह आप पर फबेगा।

ऐसे में जरूरी है कि आप शेव करना 6 से 8 हफ्ते तक रोक दें और इसके बाद ही दाढ़ी को ट्रिम करें।

अपने स्टाइल पर कायम रहें

आठ हफ्तों के इंतजार के बाद जब दाढ़ी ट्रिम करने का समय आता है तो अधीर होकर कोई प्रयोग न करें। फोटोशॉप पर अपनी फोटो के साथ अलग-अलग तरह की दाढ़ी बनाकर देखें और फिर जाकर सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

चेहरे के हिसाब से जितना जरूरी है सही स्टाइल का चुनाव, उतना ही जरूरी है उसे कुछ समय तक रखना। शुरुआत में चेहरा बदला जरूर लगेगा लेकिन कुछ समय बाद आप पर नया लुक सेट हो जाएगा।

सफाई का रखें ध्यान

केवल दाढ़ी बढ़ा लगने से ही आप माचो नहीं लगेंगे बल्कि दाढ़ी पर ध्यान भी देना जरूरी है। ऐसे में इसकी साफ-सफाई पर खास ध्यान देना होगा जिससे आप आकर्षक भी लगें और चेहरा एलर्जी से भी बचा रहे।

विज्ञापन

ट्रिम‌िंग के दौरान रखें ध्यान

दाढ़ी बढ़ाते वक्त उसका शेप चेहरे पर परफेक्ट लगे इसके लिए जरूरी है कि आप समय-समय पर दाढ़ी जरूर ट्रिम करें। जीरो रेजर से हल्की दाढ़ी वाला लुक अधिकतर पुरुषों पर आकर्षक लगता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें