फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे पर लगाएंं इन दो फलों का फेसपैक, मिलेंगे जबरदस्त नतीजे

Fri, 18 Jun 2021 08:57 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फलों में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारी त्वचा के लिए बहुत लाभदायक होते हैं ऐसे में इनका फेसपैक लगाकर सप्ताह में एक से दो बार लगाना फायदेमंद साबित होता है इसलिए लीची और केले का फैसपैक तैयार करें और उसे चेहरे पर लगाएं। 
विज्ञापन
face pack - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का मौसम जब आने वाला होता है तो दिनभर चिपचिप होने लगती है, जिसका प्रभाव हमारे चेहरे पर भी पड़ता है। ऐसे में महंगे बाहरी ट्रीटमेंट लेने की बजाय आप घर पर ही रहकर फलों के फेसपैक का उपयोग कर सकती हैं। केले और लीची का फेसपेक आपके लिए बहुत लाभदायक साबित होगा। इससे त्वचा को नुकसान भी नहीं होगा और ये फल आसानी से उपलब्ध भी हो जाएंगे। आइए जानते हैं इन्हें बनाने का तरीका। 

फेसपैक के लिए सामग्री-

लीची- 3-4

पका हुआ केला- 1 कप 

ऐसे बनाएं-

विज्ञापन

फलों के फेसपैक बनाना बहुत आसान होता है बस इस बात का ध्यान रखें कि फल ताजे हो और खराब न हो। इस फेसपैक को बनाने के लिए लीची के छिलके और बीज को अलग कर लें। केले को छील लें और टुकड़ों में काट लें। लीची के पल्प और केले को मिला लें। इन दोनों को चम्मच से मिलाएं और एक जैसा कर लें। 

ऐसे लगाएं-
चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। अब इसे पूरे चेहरे और गले पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। पेस्ट को हटाते समय चेहरे की अच्छे से मालिश करें। चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इस फेसपैक का सप्ताह में दो बार इस्तेमाल करें। दो बार लगाने से आपको बेहतर परिणाम  मिलेंगे। आप चाहें तो इन दोनों फलों के साथ शहद मिलाकर भी इसका उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको खूब लाभ मिलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें