आजकल प्रदूषण के चलते हमारे चेहरे पर ब्लैकहेड्स का होना आम बात है। लेकिन ये ब्लैकहेड्स अगर हमारी नाक पर ही चमकने लगे तो ये हमारे आत्मविश्वास में कमी ला सकता है। इनकी वजह से हमारी नाक काली और भद्दी नजर आती हैं। हमारा ध्यान हर वक्त इन्हीं में लगा रहता है। ब्लैकहेड्स चेहरे की खूबसूरती को पूरी तरह से खराब कर देते हैं। लेकिन अब इस चेहरे के दुश्मन से डरने की कोई जरूरत नहीं है। घर बैठे ही आप इन घरेलू नुस्खों से इन्हें दूर भगा सकते हैं। जब हमारी स्किन के पोर्स ऑयल, बैक्टिरिया और डेड स्किन के कारण सेल्स बंद हो जाते हैं तो ब्लैकहेड्स हो जाते हैं। अधिकतर ये समस्या ऑयली स्किन वालों को ज्यादा होती है।