कद्दू आपकी त्वचा के लिए चमत्कार साबित हो सकता है। कद्दू विटामिन सी से भरपूर होता है, जो आपकी त्वचा को रैडीकल नुकसान से बचाता है, इसमें सुरक्षात्मक एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जिन्हें कैरोटेनॉइड कहा जाता है। ये कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं और त्वचा की टोन में सुधार करते हैं और कद्दू में जिंक भी होता है जो मुंहासे से लड़ने और त्वचा के नवीकरण को बढ़ावा देन के लिए जाना जाता है। अब कद्दू के नाम पर मुंह सिकोड़ना छोड़िए और इससे बने चमत्कारी हैक्स को इस्तेमाल करना शुुरू करें।