मुहांसों का करें इलाज
यदि चेहरे पर मुहांसे और धब्बे हों तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। बेसन, हल्दी और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर गोरेपन आने के साथ-साथ कील-मुहांसे भी दूर होते हैं।
रोमछिद्रों के लिए
खुले रोमछिद्रों को सही करने के लिए गुलाब जल के साथ खीरा कद्दूकस करके लगाएं। इससे आपको निश्चित ही फायदा मिलेगा।
चेहरे से बाल हटाएं
अनचाहे बालों को चेहरे से हटाने के लिए बेसन बहुत ही अच्छा उपाय है। इसके लिए बेसन में थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथों से मालिश करें। ऐसा करने से चेहरे पर अनचाहे बालों से छुटकारा मिल सकता है। बेसन की लोई बनाकर भी चेहरे पर लगा सकती हैं।