फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर नहीं छोड़ी आइसक्रीम, गर्मियों में ये चीज कर देगी आपका बुरा हाल

Mon, 06 Mar 2017 04:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में आइसक्रीम से दूरी बनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर आपको गर्मियों में पिंपल्स से छुटकारा पाना है तो इससे दूरी बनानी ही पड़ेगी। गर्मी के मौसम में सन एक्सपोजर के कारण ज्यादातार लोगों को पिंपल्स की समस्या शुरू हो जाती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इस समस्या से बचने के लिए फाइबर युक्त फूड ही लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल लोशन का करें यूज

-गर्मी के मौसम क्रीम आदि का यूज ना करके जेल लोशन का यूज करें, जो आपके चेहरे को तैलीय ना बनाएं। सर्दी में चेहरे को मॉइस्चराइचर की जरूरत तो होती है, लेकिन गर्मी में भी चेहरे को मॉइस्चराइजर करना जरूरी होता हैं।

-गर्मी के मौसम में धूल अधिक उड़ने के कारण चेहरे पर धूल—मिट्टी और तेल जमा हो जाता हैं। इसीलिए दिन में कम से कम दो बार अपना चेहरा साफ करें। वहीं सप्ताह में बार चेहरे को स्क्रब करें, ताकिे डेड स्किन हट जाएं। चेहरे के पोर्ज यानी रोमछिद्रों को भी साफ करें।

-गर्मी के मौसम में तैलीय चीजों से दूरी बनाएं और फाइबर युक्त खाने की और रुख करें। साइट्रस फ्रूट्स, अंकुरित चना आदि में भरपूर फाइबर होता हैं। वहीं अगर आपको कब्ज की समरस्या नहीं है तो आपका चेहरा क्लीन एडं क्ल्यिर रहेगा।

-पिंपल्स से छुटकारा पाने से पहले आपको आइसक्रीम, चॉकलेट, केक और पिज्जा से दूरी बनानी होगी। चीनी और मैदे से बनी चीजों को बिल्कुल ना खाएं। कुछ सीफूड और फैटी फूड भी ऐक्नी की समस्या को बढ़ाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें