चिलचिलाती धूप में आइसक्रीम से दूरी बनाना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन अगर आपको गर्मियों में पिंपल्स से छुटकारा पाना है तो इससे दूरी बनानी ही पड़ेगी। गर्मी के मौसम में सन एक्सपोजर के कारण ज्यादातार लोगों को पिंपल्स की समस्या शुरू हो जाती हैं। एक्सपर्ट की मानें तो इस समस्या से बचने के लिए फाइबर युक्त फूड ही लेना चाहिए।
जेल लोशन का करें यूज
-गर्मी के मौसम क्रीम आदि का यूज ना करके जेल लोशन का यूज करें, जो आपके चेहरे को तैलीय ना बनाएं। सर्दी में चेहरे को मॉइस्चराइचर की जरूरत तो होती है, लेकिन गर्मी में भी चेहरे को मॉइस्चराइजर करना जरूरी होता हैं।
-गर्मी के मौसम में धूल अधिक उड़ने के कारण चेहरे पर धूल—मिट्टी और तेल जमा हो जाता हैं। इसीलिए दिन में कम से कम दो बार अपना चेहरा साफ करें। वहीं सप्ताह में बार चेहरे को स्क्रब करें, ताकिे डेड स्किन हट जाएं। चेहरे के पोर्ज यानी रोमछिद्रों को भी साफ करें।
-गर्मी के मौसम में तैलीय चीजों से दूरी बनाएं और फाइबर युक्त खाने की और रुख करें। साइट्रस फ्रूट्स, अंकुरित चना आदि में भरपूर फाइबर होता हैं। वहीं अगर आपको कब्ज की समरस्या नहीं है तो आपका चेहरा क्लीन एडं क्ल्यिर रहेगा।
-पिंपल्स से छुटकारा पाने से पहले आपको आइसक्रीम, चॉकलेट, केक और पिज्जा से दूरी बनानी होगी। चीनी और मैदे से बनी चीजों को बिल्कुल ना खाएं। कुछ सीफूड और फैटी फूड भी ऐक्नी की समस्या को बढ़ाते हैं।