Karwa Chauth Easy Makeup Tips In Hindi: करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सुबह से रात तक खूबसूरत और फ्रेश नजर आए। लेकिन व्रत, पूजा की तैयारियों, मेहंदी और घर के कामों के बीच त्वचा की देखभाल के लिए समय निकालना आसान नहीं होता। ऐसे में दिनभर की थकान चेहरे पर दिखाई देने लगती है और मेकअप भी कुछ घंटों बाद फीका पड़ सकता है। अगर आप चाहती हैं कि करवा चौथ पर चांद निकलने तक आपका चेहरा ग्लोइंग दिखे और मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, तो कुछ आसान स्किनकेयर और मेकअप टिप्स आपके काम आ सकते हैं।
करवा चौथ के लिए बेस्ट रहेगा ये मेकअप लुक
करवा चौथ पर चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग दिखाने के लिए ब्लश का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प है। पीच या रोजी शेड का ब्लश गालों पर हल्की रंगत लाकर चेहरे को खिला हुआ लुक देता है।इसके साथ चीकबोन्स पर थोड़ा ब्रॉन्जर लगाकर चेहरे को हल्का डाइमेंशन भी दे सकती हैं। ध्यान रखें कि ब्लश और ब्रॉन्जर को अच्छी तरह ब्लेंड करें, ताकि मेकअप नेचुरल लगे और आपका फेस्टिव लुक निखरकर सामने आए।
चांद निकलने तक नहीं उतरेगी लिपस्टिक
करवा चौथ पर मेकअप को परफेक्ट बनाने में लिपस्टिक की अहम भूमिका होती है। लेकिन दिनभर व्रत रखने और बार-बार पानी न पीने के कारण कुछ महिलाओं के होंठ रूखे महसूस हो सकते हैं। ऐसे में लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों को मॉइस्चराइज करना जरूरी है। पहले लिप प्राइमर लगाएं। इसके बाद लिप पेंसिल से होंठों की आउटलाइन बनाकर अंदर भी हल्का फिल करें, फिर लिपस्टिक की एक पतली लेयर लगाएं। टिश्यू से हल्का ब्लॉट करने के बाद दूसरी पतली लेयर लगाएं, इससे लिप कलर ज्यादा देर तक बना रह सकता है।
करवा चौथ पर मेकअप करते समय न करें ये गलतियां