फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में लाल रंग की जगह कुछ और ट्राई करना है तो बॉलीवुड की इन ऐक्ट्रेसेस के लुक को कर सकती हैं कॉपी, देखें खूबसूरत तस्वीरें

Sun, 14 Feb 2021 12:48 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
बॅालीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों ने भी अपनी शादी में लाल रंग के अलावा और रंगों के आउटफिट्स को पसंद कियाn - फोटो : social media
आमतौर पर भारत में शादी में दुल्हन के लिए लाल रंग के वस्त्रों को ही पसंद किया जाता है। परंतु अब बदलते समय के साथ लाल रंग के अलावा और भी अलग- अलग रंगों के वस्त्रों को पसंद किया जाने लगा है। बॅालीवुड की कुछ मशहूर अभिनेत्रियों ने भी अपनी शादी में लाल रंग की जगह और रंगों के आउटफिट्स पहने हुए थे। इन आउटफिट्स में ये अभिनेत्रियां काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। अगर आप भी लाल रंग की जगह कुछ और ट्राई करना चाहती हैं तो बॅालीवुड की इन हसीनाओं के स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में हल्के रंग का लहंगा पहना हुआ था - फोटो : twitter
अनुष्का शर्मा
  • अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में हल्के रंग का लहंगा पहना हुआ था। अनुष्का अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा पहने हुए नजर आई थीं। आप भी अपनी शादी में अनुष्का शर्मा के इस स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इस तस्वीर में नेहा काफी खूबसूरत लग रही हैं - फोटो : social media
नेहा धूपिया
  • इस तस्वीर में नेहा काफी खूबसूरत लग रही हैं। नेहा ने अपनी शादी में ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ था। लहंगे के चंदेरी फैब्रिक पर जरदोजी, गोटापट्टी, थ्रेड एम्ब्रॉइडरी और डोरी व सीक्वंस का काम किया गया था। शादी में आप भी नेहा धूपिया की तरह ब्लश पिंक कलर का लहंगा पहन सकती हैं।

4 of 6
अमृता पूरी का शादी का जोड़ा सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था - फोटो : social media
अमृता पूरी
  • अमृता पूरी का शादी का जोड़ा सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था। इस लहंगे का कलर बहुत प्यारा लग रहा है। इस लहंगे में करीबन 111 रंग के सिल्क के थ्रेड्स का इस्तेमाल किया गया था। अमृता इस लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। आप भी अपनी शादी में इस लहंगे को ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
असिन ने अपनी शादी में बेश और गोल्डन कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था - फोटो : social media
असिन
  • असिन ने अपनी शादी में बेश और गोल्डन कलर का ब्राइडल लहंगा पहना था। इस लहंगे के बॅार्डर को मरून कलर के वेलवेट फैब्रिक से खास बनाया गया था। असिन इस स्टाइल में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। शादी के लिए आप भी असिन के इस स्टाइल को कॅापी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में प्योर गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी थी - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय
  • ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी में प्योर गोल्डन कलर की कांजीवरम सिल्क की साड़ी पहन रखी थी। ऐसा कहा जाता है कि इस साड़ी में असली सोने के धागों का इस्तेमाल किया गया था। ऐश्वर्या इस स्टाइल में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें