प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइलिश लुक्स के लिए अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। अपने दमदार अभिनय और स्टाइल के दम पर प्रियंका ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। उनके स्टाइल और अभिनय की दुनिया दीवानी है। प्रियंका अलग- अलग स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका काफी एक्टिव रहती हैं और समय- समय पर अपने फैंस के लिए फोटो शेयर करते रहती हैं।
प्रियंका को बहुत बार सिल्वर कलर के आउटफिट्स में देखा गया है। इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका को ये रंग काफी पसंद है। ये रंग प्रियंका पर काफी सूट भी करता है। अगली स्लाइड्स में देखिए सिल्वर आउटफिट्स में प्रियंका की गलैमरस तस्वीरें...