फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस समर शादी सीजन पहने इन 8 हीरोइनों जैसे लहंगे, महफिल में लग जाएंगे चार चांद

Fri, 26 Apr 2019 12:36 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
समर शादी सीजन शुरू हो चुका है। रिश्तेदार, भाई-बहन या दोस्त की शादी में जाने की तैयारियां भी शुरू हो गयी होंगी। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा फिक्र होती है, क्या पहने, कपड़ों का डिजाइन, रंग, ज्वेलरी, मेकअप को लेकर बहुत कुछ सोचना होता है। ऐसे में हल्का सा भी आईडिया मिल जाए तो काफी मदद हो जाती है। इन दिनों बॉलीवुड दीवाज लाइट और ब्राइट कलर्स के फ्लोरल लहंगे से लेकर डिफरेंट डिजाइन वाले गाउन में नजर आ रही हैं और अगर आप इनसे कुछ आईडिया लें तो समर वेडिंग में आप ही नजर आएंगी।
 
 
विज्ञापन

2 of 7
मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर सूथिंग रंग के लहंगे में कियारा अडवाणी सोबर लग रही हैं और समर शादी सीजन के लिए बेस्ट फैशन गोल्स सेट कर रही हैं। क्लीन मेकअप, ट्रेडिशनल हेयर स्टाइल और लाइट ज्वेलरी वाला ये लुक आपको इस शादी जरूर कैरी करना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
सब्यसाची के इस लहंगे को दीपा खोसला ने पहना है और इसे ब्राइड इंडिया ने स्टाइल किया। क्रीम और गोल्डन रंग के ऑफ शोल्डर लहंगे पर बूटी का काम और एम्ब्रॉइडरी गर्मियों में आपको अच्छा फील और स्टाइलिश लुक दोनों देगा। 

 

4 of 7
अगर आपको भी लाइट कलर्स पसंद हैं तो किसी दोस्त या रिश्तेदार की समर वेडिंग में आप सोनम कपूर के इस लुक को ट्राई कर सकती हैं। पाउडर ब्लू कलर और पिंक कलर का यह लहंगा देखने में भले ही बेहद सिंपल हो लेकिन यह आपको अलग और डिफरेंट लुक देगा।
विज्ञापन

5 of 7
सब्यसाची क्लोथिंग और काश्गर बाजार की ज्वेलरी में अदिति राव हैदरी का ये सिंपल और सोबर लुक महफिल लूट लेगा। अगर आप ये लुक कैरी करती हैं तो लोगों की निगाहें आपसे हटेंगी नहीं। 
 
विज्ञापन

6 of 7
गर्मियों में पेस्टल कलर्स तो लुभावने लगते ही हैं लेकिन आपको थोड़े डार्क पसंद हैं तो ब्लू के शेड्स इस समय काफी ट्रेंड में हैं। नेवी ब्लू रंग के लाइट स्टोन वर्क वाले इस गाउन में तारा सुतारिया काफी स्टाइलिश और गॉर्जियस लग रही हैं। समर शादी सीजन में साड़ी, सूट और लहंगे से हटकर कुछ पहनना चाहती हैं तो ये रेगुलर डिजाइन से हटकर ऑफ शोल्डर ब्राइट कलर गाउन आप पर फबेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
FASHION
अबू जानी और संदीप खोसला की डिज़ाइनर साड़ी में शनाया कपूर का इंडियन लेडी अवतार बेहद खूबसूरत लग रहा है। एथिनिक या पारंपरिक कपड़ो नवीनीकरण और क्रिएटिव आईडिया के साथ स्टाइलिश बनाया जा सकता है। जैसाकि डिज़ाइनर ने इस अटायर के साथ किया है। आंखों को सुकून देने वाले इस सफेद रंग की नेट साड़ी पर ऑफ शोल्डर ब्लाउज 'वाओ लुक' दे रहा है। साड़ी पर सिल्क धागे और हाथ से सेक्विन एम्ब्रायडरी की गयी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें