फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: उज्जैन में गौ-हत्या में गिरफ्तार युवकों को दिल्ली का मामला बताकर किया गया शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sat, 08 Mar 2025 12:14 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है दिल्ली पुलिस ने गौ हत्या के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ पुलिस वाले दो पुरुषों को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों व्यक्तियों को काफी बुरी तरह पीटा जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली का है। जहां पुलिस ने गौ हत्या करने वाले दोषियों का परेड करवाई। कहा जा रहा है कि पुलिस ने अमित शाह के निर्देश पर ये किया है। 

दीपक शर्मा (@SonOfBharat7) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा "जबसे दिल्ली पुलिस को अमित शाह जी का निर्देश मिला है तबसे दिल्ली पुलिस इस वक्त फुल फॉर्म में है। गौ हत्यारे लगा रहे नारे...गाय हमारी माता है पुलिस हमारी बाप है...मेवात के नाम पर दरिंदगी अब नहीं चलेगी" (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो से जुड़ी खबर को जानने के लिए अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें इस मामले से जुड़ी एक खबर के बारे में पता चला। यहां से हमें पता चला कि ये मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। इस खबर के मुताबिक थाना प्रभारी डी.एल. दसोरिया ने बताया कि 16-17 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि, थाना क्षेत्र के ग्राम जैथल टेक चौराहे के पास खाली प्लॉट में आरोपी सलीम उर्फ मिठिया, आकिब उर्फ अक्कू और शेरू मेवाती लोहे के बक्के और छूरों से एक गाय और एक गाय के बच्चे का वध करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों के आ जाने से आरोपी बलेनो कार (MP 09 ZQ 2385) से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुप्रसाद पाराशर और उप पुलिस अधीक्षक भारत सिंह यादव के निर्देश पर टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 4, 6, 9 गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और 11(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। 

आरोपी सलीम के खिलाफ उज्जैन, देवास, शाजापुर और इंदौर के विभिन्न थानों में कुल 24 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि आकिब उर्फ अक्कू के खिलाफ चार मामले पंजीबद्ध हैं।

इस पूरे मामले में एमपी पुलिस के एसपी का बयान भी सामने आया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर गौ हत्या के आरोप लगे हैं। साथ ही सलीम पर 24 आरोप भी लगे हुए हैं। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि मामला दिल्ली का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के उज्जैन का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें