फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: हालिया बारिश में ट्रेन की छत से पानी टपकने वाला वीडियो है पुराना, ये है वायरल पोस्ट का पूरा सच

Mon, 01 Jul 2024 07:19 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन की छत टपक रही है और यात्री ट्रेन में छाता लगाए हुए यात्रा कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने इसे हालिया बता रहे हैं। हालांकि, रेल मंत्रालय ने वीडियो पर जवाब देते हुए बताया कि यह पुराना है।
विज्ञापन
fact check - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में इस दिनों बारिश हो रही है। इस बरसात के कारण कई जगह से जान और माल के नुकसान की खबरें भी आई हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर भारतीय रेलवे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को साझा कर सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि बरसात में ट्रेन की छत से पानी टपक रहा है। जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो यह दावा भ्रामक निकला। 
विज्ञापन


दावा 
सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रेन की छत टपक रही है और दो-तीन यात्री ट्रेन में छाता लगाए हुए सफर कर रहे हैं। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने इसे हालिया बताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पर तंज कसा है। केरल कांग्रेस ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, 'युवा प्रभावशाली लोग भारतीय रेलवे को भारतीय रेलवे में बदल रहे हैं।'
 

एक यूजर रुपिंदर कौर ने तंज लिखा है कि ऐसा केवल भारत में ही नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में होता है। भारतीय यात्री चलती ट्रेन में बारिश का आनंद लेते देखे गए, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के। अक्षम मोदी सरकार के भारत के सर्वश्रेष्ठ रेल मंत्री को धन्यवाद।
विज्ञापन

 

एक अन्य यूजर अंशुमान नेहरू ने एक्स पोस्ट में कहा, 'भारतीय रेलवे की स्थिति, आइये एक रील बनाकर पोस्ट करें श्रीमान रेल्वेज मंत्री जी।'

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कुछ ट्वीट मिले। रेल मंत्रालय ने केरल कांग्रेस के वीडियो पर जवाब देते हुए बताया कि यह वीडियो पुराना है। मंत्रालय ने एक स्क्रीन शॉट साझा किया जिसके मुताबिक, इस वीडियो को ट्रेवल योगी नाम के इंस्ट्राग्राम यूजर ने 9 नवंबर, 2023 को पोस्ट किया था। 
 

पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि यह ट्रेन की छत टपकने वाले वीडियो को हालिया बताने का दावा गलत है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह वीडियो नवंबर 2023 का है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें