फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एडिट किया गया है केजरीवाल का राहुल गांधी से हाथ न मिलाने का वीडियो , जानें पड़ताल में सच

Sat, 30 Nov 2024 01:59 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: झारखंड में हुए शपथ ग्रहण समारोह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अरविंद केजरीवाल सभी विपक्षी नेताओं से हाथ मिलाते हैं लेकिन राहुल गांधी से बिना हाथ मिलाए निकल जाते हैं। BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, ये वीडियो झारखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान का लग रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अरविंद केजरीवाल विपक्ष के सभी नेताओं के हाथ मिलाते हैं लेकिन राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए नजर नहीं आते हैं।

विज्ञापन


क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि शपथग्रहण के दौरान अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया। 

बूम ने जांच में पाया कि वायरल वीडियो क्लिप क्रॉप्ड है. हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह वाले इस मूल वीडियो में अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी को हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है।

एक्स पर एक यूजर ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'केजरीवाल जी ने राहुल गांधी से हाथ नहीं मिलाया. मतलब साफ दिल्ली चुनाव में कांग्रेस को भाव देने के मूड में नहीं AAP।'


(आर्काइव लिंक)

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी यही वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पार्टी सांसद राघव चड्ढा और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शपथ समारोह में पहुंचे।' (अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद)

विज्ञापन


(आर्काइव लिंक)

पड़ताल 

वायरल वीडियो क्रॉप्ड है

बूम ने दावे की पड़ताल की. वायरल वीडियो में एएनआई के लोगो के पीछे JharGov TV का लोगो लगा हुआ है. एएनआई ने भी इस वीडियो के लिए JharGov TV को क्रेडिट दिया है।

बूम ने झारखंड सरकार के आधिकारिक यूट्यूब चैनल JharGov TV पर 28 नवंबर 2024 का शपथ ग्रहण समारोह यह लाइव वीडियो मिला।

बूम ने इस पूरे वीडियो को देखा तो पाया कि अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी से हाथ मिला रहे हैं. राहुल गांधी से हाथ मिलाने के बाद अरविंद केजरीवाल राहुल गांंधी के दाहिनी ओर बैठे कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार से हाथ मिलाते हैं और फिर आगे बढ़ते हैं और इसके बाद राहुल गांंधी के बायीं ओर बैठे मल्लिकार्जुन खड़गे से हाथ मिलाते हैं।


 

दरअसल वायरल वीडियो में शुरू का हिस्सा क्रॉप कर दिया गया है जब अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी से हाथ मिलाते हैं. मूल वीडियो में 2:56:04 से 2:56:14 टाइमफ्रेम के बीच इस पूरे घटनाक्रम को देखा जा सकता है।

गौरतलब है कि झारखंड चुनाव में जीत के बाद हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 81 विधानसभा सीटों वाले झारखंड में हेमंत सोरेन की जेएमएम को 34 सीटें मिलीं जबकि उसकी सहयोगी दल कांग्रेस को 16 और राष्ट्रीय जनता दल को 4 सीटें मिलीं।

(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें