फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: ब्राजील में आग लगने के वीडियो को इस्राइल पर हमले के होने का दावा, जानें पड़ताल में सच्चाई

Fri, 27 Sep 2024 06:59 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: आग लगने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि वीडियो इस्राइल पर हिजबुल्लाह के हमले का है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेबनान में पहले पेजर और फिर वॉकी-टॉकी धमाके में कई लोगों की जान चली गई। इसके बाद इस्राइल ने लेबनान पर मिसाइल से भी हमला कर दिया। इस बीच, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक रिहायशी इलाके में आग लगी हुई है। आग इतनी भयानक है कि आसमान काला दिख रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो इस्त्राइल का है, जहां हिजबुल्ला ने मिसाइल से हमला कर दिया। हिजबुल्ला के इस्राइल पर हमले के बाद वहां के ये हालात हैं। 

वाजिदखान (@realwajidkhan) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “इस्राइल पर हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इज़राइल का दृश्य। इस्राइल जल रहा है !!
विज्ञापन

 

नुरुल अलोम चौधरी (@NurulAlomChoud8) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इस्राइल पर हिजबुल्लाह के हमलों के बाद इस्राइल का दृश्य, इस्राइल जल रहा है !!”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। हमें 11 अगस्त 2024 का एक एक्स पोस्ट मिला। इस पोस्ट में पुर्तगाली भाषा में एक कैप्शन लिखा था “इस शनिवार, 11 तारीख को, नोवो प्रोग्रेसो में, BR-163 के पास, डॉ. इसाईस एंट्यून्स एवेन्यू पर एक स्टोर के पीछे स्थित गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैल गई, सड़कों पर तेल फैल गया और आस-पास की दुकानों और व्यवसायों तक पहुंच गया।” यहां से ये पता चल गया कि घटना इस्राइल और हिज्बुल्ला से संबंधित नहीं है। 

खबर से जुड़े कीवर्ड सर्च करने पर हमें रोम न्यूज नाम की एक वेबसाइट मिली। VER-O-FATO नाम की एक वेबसाइट पर ये खबर मिली। इस खबर से हमें पता चला कि ये घटना नोवो प्रोग्रेसो की है जोकि ब्राजील का एक शहर है। खबर में बताया गया था नोवो प्रोग्रेसो में, बीआर-163 के करीब, एवेनिडा डाउटर इसाईस एंट्यून्स पर एक स्टोर के पीछे स्थित एक गोदाम में आग लग गई थी। 11 अगस्त 2024 को ब्राजील की एक और वेबसाइट रोमा न्यूज पर हमें ये खबर मिली। खबर में नोवो प्रोग्रेसो में लगी भीषण आग की जानकारी ही दी गई थी। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ये वीडियो ब्राजील में आग लगने की घटना का है। इस वीडियो का इस्त्राइल और हिजबुल्ला के संघर्ष से कोई लेना देना नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें