फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: चीनी सैनिकों का जय श्री राम के नारे लगाने वाला वीडियो पुराना है, पड़ताल में जानें इसकी पूरी सच्चाई

Wed, 30 Oct 2024 07:45 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चीनी सैनिकों को जय श्री राम का नारा लगाते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर भारतीय सैनिकों और चीनी सैनिकों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों देशों के सैनिक जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि भारत और चीन ने देपसांग और डेमचोक में डिसएंगेजमेंट शुरू कर दिया है। इस वीडियो को अभी तक कई लोग शेयर कर चुके हैं। 

शुवंकर बिस्वास (@manamuntu) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत और चीन ने देपसांग और डेमचोक में विघटन शुरू कर दिया है।”
विज्ञापन

 

बाबा बनारस (@RealBababanaras) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत और चीन ने जय श्री राम के नारे के साथ देपसांग और डेमचोक में विघटन शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोग यह नहीं कहेंगे कि यह सांप्रदायिक विघटन है।”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने दावे से जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। हमें इस वीडियो के बारे में कई मीडिया रिपोर्ट मिलीं। यहां हमें न्यूज 18 की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट को 23 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया गया था। 

इस रिपोर्ट के अनुसार अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश में खुशी थी। राम मंदिर को लेकर धार्मिक उत्साह के बीच भारत-चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास चीनी सैनिकों को भारतीय सेना के साथ ‘जय श्री राम’ का नारा लगाते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि वीडियो दिवाली 2023 का है और इसे लद्दाख के चेपजी-चुमार क्षेत्र में फिल्माया गया था, न कि जनवरी 2024 में। हालांकि, हम स्वतंत्र रूप से वीडियो की सही तारीख या स्थान की पुष्टि नहीं कर सकते हैं, लेकिन यह स्पष्ट है कि यह वायरल क्लिप हाल की नहीं है।

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि चीनी सैनिकों द्वारा 'जय श्री राम' का नारा लगाने का एक पुराना वीडियो गलत तरीके से LAC गतिरोध को समाप्त करने के लिए हाल ही में भारत-चीन समझौते के बाद लिया गया वीडियो बताकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें