फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: अफगानिस्तान में जश्न मनाने का वीडियो भारत के चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से जोड़कर शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 11 Mar 2025 08:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसे अफगानिस्तान का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल जीतने के बाद अफगानिस्तान में भी जश्न मनाया गया।

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक जश्न का वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अफगानिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो में लोग आतिशबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद अफगानिस्तान में जश्न मनाया गया। कहा जा रहा है कि भारत की जीत के बाद अफगानिस्तान के लोगों ने सड़कों पर उतरकर जीत का जश्न मनाया। 

संजय दूबे नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारत के विजय का भव्य जश्न मनाया गया। अफगानियों ने भारत की जीत को बड़े शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। तमाम फुटेज पाकिस्तानी मीडिया पर दिखाकर छाती कुटी जा रही है कि भारत एक काफिर देश  होते हुए भी मुस्लिम अफगानियों को अपना मित्र बना लिया है। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन




विश्व संवाद केन्द्र, जोधपुर प्रान्त नाम के फेसबुक अकांउट से लिखा गया “अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारत के विजय का भव्य जश्न मनाया गया” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)



इसी तरह के कई और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें कई सोशल मीडिया अकाउंट पर ये वीडियो देखने को मिला। 

द_बिलियन_क्रिकेट नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर करके लिया गया “अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया।” इस अकाउंट पर इस वीडियो को 28 फरवरी 2025 को शेयर किया गया था। 
 


_ankit_kushwaha007_ नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने 28 फरवरी 2025 को वीडियो शेयर करके लिखा “अफ़गानिस्तान की इंग्लैंड पर जीत”
 


चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच 9 मार्च को दुबई में खेला गया था। अफगानिस्तान में जश्न का वीडियो 28 फरवरी को शेयर किया गया है। आगे अमर उजाला के स्पोर्ट डेस्क से संपर्क करने पर पता चला कि अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच 26 फरवरी को मैच खेला गया था। जिसमें अफगानिस्तान को आठ रन से जीत मिली थी। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि जश्न का वीडियो अफगानिस्तान का ही है लेकिन भारत की जीत का नही बल्कि अफगानिस्तान की खुद की जीत का है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें