फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: दो किशोरी और एक महिला को मचान से बांधकर पीटने का पुराना वीडियो वायरल, ये है वीडियो का सच

Wed, 04 Sep 2024 09:23 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें जिसमें तीन महिलाओं को मचान से बांधकर पीटा जा रहा है। ये वीडियो हाल ही के होने का दावा किया जा रहा है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है। इस वीडियो में तीन महिलाओं को मचान से बांधकर दो आदमी डंडों से मारते हुए नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को एक्स पर काफी लोग शेयर कर रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत में महिलाओं को तालिबानी सजा दी गई। इस वीडियो को हाल ही का बता कर शेयर किया जा रहा है।  

वाजिदखान (@realwajidkhan) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा “ये तालिबान नही है ये इंडिया है. जहाँ महिलाओं को देवी माना जाता है ।।” 
विज्ञापन

महबूब अंसारी (@Mahboobfz2) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ये तालिबान नहीं है ये भारत का वीडियो है. जहाँ महिलाओं को देवी माना जाता है, रक्षाबंधन भी मनाया जाता है फिर भी महिला सुरक्षित नहीं है।” सैफ हाशमी (@isaifhashmi03) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा “ये तालिबान नही है ये इंडिया है. जहाँ महिलाओं को देवी माना जाता है ।।”

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने गूगल रिवर्स इमेज पर इस वीडियो के कीफ्रेम को सर्च किया तो हमें यहां इस वीडियो से संबंधित कुछ वेबसाइट के लिंक मिले जहां इस वीडियो को 2022 में शेयर किया गया था। यहां से ये साबित हो गया कि ये वीडियो पुराना है। यहां हमें ये भी पता चला की वीडियो बिहार के मोतिहारी का है। 

इस वीडियो के बारे में आगे जांच करने के लिए हमने ‘मोतिहारी’, ‘मारपीट’, ‘तीन महिला’, जैसे कुछ कीवर्ड को सर्च किया। यहां हमें “बॉर्डर न्यूज़ मीरर” जो की बिहार का एक क्षेत्रीय समाचार पत्र है। इस अखबार की वेबसाइट पर वायरल वीडियो से संबंधित खबर मौजूद थी। 

बॉर्डर न्यूज मिरर की खबर के अनुसार ये घटना सुगौली थाना झेत्र के अंतर्गत डुमरा थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 3 की थी। एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी जिसकी भागने में मदद गांव की ही एक किशोरी और महिला ने की थी। जिसके बाद लड़की के मिलने पर तीनों को मचान पर बांध कर लड़की के घरवालों ने पीटा था। 

इस मामले में पुलिस ने भी कार्रवाई की थी। सुगौली थानाध्याक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया था कि घटना के सभी आरोपी फरार थे। घायल महिलाओं को पीएचसी सुगौली में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने उस समय एक आरोपी महिला को गिरफ्तार किया था। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है  कि वीडियो दो साल पुराना है। इसके हाल ही के होने का दावा झूठा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें