फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: बांग्लादेश का वीडियो राजस्थान के नाम से शेयर करके किया जा रहा भ्रामक दावा, पड़ताल में जानें सच्चाई

Tue, 18 Feb 2025 03:01 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें बुर्का पहने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ हो रही है। इस वीडियो को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। The Quint ने अपनी पड़ताल में वीडियो को गलत पाया है। 
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सुनसान गली में कुछ लड़के पहले बुर्का पहनी एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर उससे मारपीट करते हैं और फिर उसे जबरन उठाकर ले जाते हैं।

क्या है दावा

विज्ञापन

कुछ यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर इस घटना को भारत का बता रहे हैं। यूजर्स का दावा है कि मुस्लिम लड़की को अगवा करने वाले लड़के हिन्दू हैं।

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - फेसबुक/स्क्रीशॉट)

( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं।)

क्या यह दावा सही है ?

यह वीडियो भारत का नहीं बांग्लादेश का है।साथ ही यह वीडियो असली नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड है।

हमने सच का पता कैसा लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर Google Lens की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया।

  • हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Hasira adda 2 (हंसी का अड्डा 2 ) नाम के इस फेसबुक पेज पर मिला, इस पेज पर मिली जानकारी के मुताबिक इसे बांग्लादेश के गाजीपुर से संचालित किया जा रहा है।

    विज्ञापन


    इस फेसबुक पेज के डिक्रिब्शन में लिखा था कि, "कोई भी हमारे वीडियो को गंभीरता से न ले, यह सिर्फ मनोरंजन के लिए है, पेज को फॉलो करने के लिए धन्यवाद। हम आपका मनोरंजन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं." (बांग्ला से हिंदी में अनुवाद )


यह फेसबुक पेज बांग्लादेश का है और इसपर स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड किए जाते हैं। 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

इस पेज पर इस तरह के और भी स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड किए गए हैं। हमें इस पेज पर इसी लोकेशन पर शूट की गई अन्य स्क्रिप्टेड वीडियो भी मिली।

न्यूज रिपोर्ट्स: इससे सम्बंधित कीवर्ड्स ढूंढने पर हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें राजस्थान में हुई ऐसी किसी घटना का जिक्र किया गया हो।

निष्कर्ष: बांग्लादेश का एक स्क्रिप्टेड वीडियो राजस्थान का बताकर साम्प्रदायिक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। दावा और वीडियो दोनों असली नहीं हैं।

(This story was originally published by The Quint as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें