फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: सड़क से पानी निकलने वाला वीडियो भाजपा शासित राज्य का नहीं, वायरल पोस्ट की ये है सच्चाई

Thu, 11 Jul 2024 07:51 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें सड़क से फव्वारे की तरह पानी निकल रहा है। वीडियो को साझा कर यूजर इसे भाजपा शासित राज्य से जोड़ रहे हैं।  रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो केरल का है जहां लेफ्ट पार्टियों की सरकार है। 
 
विज्ञापन
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश से देश के कई राज्यों में बाढ़ की गंभीर बनी हुई है। कई प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इस बारिश से कई जगह जनहानि की खबरें भी आई हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल है जिसमें सड़क से फव्वारे की तरह पानी निकल रहा है। वीडियो को साझा कर यूजर इसे भाजपा शासित राज्य से जोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


दावा 
सोशल मीडिया एप एक्स पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि एक सड़क से पानी का फव्वारा निकल रहा है। वीडियो शेयर कर यूजर्स ने इसे भाजपा शासित राज्यों से जोड़ा है और तंज भी कसा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने एक्स पर वीडियो साझा और तंज कसते हुए लिखा, 'ये मोदी जी का विकास मॉडल हैं या किसी भूत प्रेत का काम?'

धनराज मीणा नाम के एक एक्स यूजर ने भी इसी कैप्शन के साथ वीडियो साझा किया है। अन्य सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो कुछ ऐसे ही कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कई सोशल मीडिया मिले। रिजल्ट में मिले कई पोस्ट बीते महीनों के भी थे। यहां से हमें यह संकेत मिल गया कि वायरल वीडियो पुराना है।

पड़ताल के क्रम को आगे बढ़ाने पर हमें faizukhan_78 नाम के इंस्टाग्राम यूजर का पोस्ट मिला जो 28 फरवरी, 2024 को किया गया था। इस वीडियो में 24 न्यूज नाम के चैनल का लोगो लगा था जो एक मलयालम चैनल है।
 

वीडियो की गहन पड़ताल के बाद हमें यह वीडियो 24 न्यूज चैनल पर मिल गया जिसे 25 फरवरी, 2024 को पोस्ट किया गया था। मलयालम में लिखे कैप्शन के अनुसार, कोझिकोड कुन्नमंगलम पेयजल पाइपलाइन फट गई। जापान पेयजल परियोजना की पाइप टूट गई जिसके चलते विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से काट दी गई। 



पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है कि यह दावा कि सड़क से पानी निकलने वाला वीडियो भाजपा शासित राज्य का है, भ्रामक है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो कम से कम पांच महीने पुराना है और केरल का है जहां लेफ्ट पार्टियों की सरकार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें