फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: महिला के साथ मारपीट का वीडियो चार साल पुराना है, जानें क्या था पूरा मामला

Tue, 01 Oct 2024 07:40 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: महिला के साथ मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को एक आदमी बुरी तरह से पीट रहा है। आदमी हरे रंग की साड़ी पहने हुए एक महिला के बाल पकड़ कर जमीन पर पटकता है। 
विज्ञापन


क्या है दावा

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो उत्तर प्रदेश का है जहां एक तांत्रिक महिला का इलाज कर रहा है। वो महिला को चाकू से मार रहा है और बाल पकड़ कर खींच रहा है। 

संजू सिंह (@sanju_singh24) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ऊषा वीडियो उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है जहां एक बीमार महिला का तांत्रिक इलाज किया जा रहा है चाकू मारा जा रहा है बाल नशे की लत।”
विज्ञापन

 

दिव्या शर्मा (@DivyaSh54421252) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “यह पाखंडी इस महिला का इलाज कर रहा है या दुश्मनी निकाल रहा है देखिए कितनी बेरहमी से इसको मार रहा है उत्तर प्रदेश में एक तांत्रिक पुजारी राहुल ने तेज बुखार से पीड़ित एक महिला को बेरहमी से पीटा और तेज चाकू से गोदा फिर पीड़िता को बेहोश करने के लिए उसके चेहरे पर कोई केमिकल भी लगाया।”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। गूगल पर हमें एक्स हैंडल का एक पोस्ट मिला। इस ट्वीट को 2020 में पोस्ट किया गया था। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो कम से कम चार साल पुराना है। 
 

इस वीडियो के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। वहां से हमें पता चला कि मामला आगरा का था। तांत्रिक के मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद मामले में तांत्रिक और एक महिला रिश्तेदार समेत चार लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। 

फिरोजाबाद जिले के गडै़या मोहल्ला (थाना शिकोहाबाद) निवासी सीमा एक महीने से बुखार से पीड़ित थी। पति सचिन उसे लेकर तांत्रिक के पास गया था। जहां महिला के साथ मारपीट हुई थी। सीमा के भाई दिनेश ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो चार साल पुराना है जिसे अभी शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें