फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: गाजा के पुराने वीडियो को लेबनान पर हमले का बताकर किया जा रहा वायरल, पड़ताल में पढ़ें असलियत

Tue, 01 Oct 2024 07:35 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि इस्राइल ने लेबनान पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार्गो विमान गोलियों की आवाज के बीच कुछ पैराशूट गिरा रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर करके लेबनान का बता रहे हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 

वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि “इजरायल के घातक कमांडो लेबनान में उतर चुके हैं”। इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर किया जा रहा है। ये वीडियो हिजबुल्ला के मुखिया हसन नसरल्ला की मौत के बाद का बताया जा रहा है। 

गिरीश दोआद (@girish_bhau) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इजराइल के डेडली कमांडो लेबनान में उतर गए है।”
विज्ञापन

 

अमित माथुर (@amitmlive) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इस्राइल के डेडली कमांडो लेबनान में उतर चुके है।”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। यहां से हमें ‘द गार्जियन न्यूज’ के यूट्यूब चैनल पर ये वीडियो मिला। वीडियो में बताया गया था कि सहायता सामग्री जमीन पर गिरती हुई दिखाई दे रही है, क्योंकि लोग भोजन और आपूर्ति लेने के लिए इकट्ठा हुए थे। इस वीडियो को 8 मार्च 2024 को पोस्ट किया गया था। 

आगे हमने कीवर्ड से और खबरे खोजने की प्रयास किया। हमें सीएनएन की खबर मिली। इस खबर के अनुसार, गाजा शहर के पश्चिम में अल शाती शिविर में हवाई मार्ग से गिराए गए सहायता पैकेटों के गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। इन खबरों से ये साफ हो गया कि वीडियो गाजा का है इसका लेबनान से कोई संबंध नहीं है। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो लेबनान का नहीं गाजा का है। इसके साथ ही वीडियो को पहले मार्च 2024 में पोस्ट किया गया था। 





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें